ऋषिकेश मे दून से संचालित आॅनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा। दून-हरिद्वार के उद्योगपति रडार पर

जगदम्बा कोठारी
ऋषिकेश। देह व्यापार को लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश एक बार फिर कलंकित हुयी है। इस बार मुनि की रेती पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल ऑन लाइन कस्टमर बुलाने वाले सैक्स रैकट सरगना को एक होटल से ग्राहकों सहित धर दबोचा है। मुखबिर की सूचना पर मुनि की रेती पुलिस ने तपोवन स्थित इम्पीरियल हाइट होटल मे छापा मारकर जिस्मफरोशी मे लिप्त एक महिला समेत कुल चार लोगों को हिरासत मे ले लिया है जिनको रविवार कोर्ट मे पेश किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों मे होटल प्रबंधक भी शामिल है। सैक्स रैकेट की मुख्य सरगना गुलशन बहार पुत्री सखावत अली कारगी देहरादून निवासी है जो कि लम्बे समय से लक्षमणझूला सहित देहरादून के कई होटलों मे सांठगांठ कर सैक्स रैकेट चला रही थी। इस महिला द्वारा पैंसों का लालच देकर कई अन्य महिलाओं को भी इस धंधे मे डाला गया था। महिला के साथ गिरफ्तार अन्य पुरूष अॉन लाइन संपर्क कर हरिद्वार से ऋषिकेश आये थे जिनमे दो पुरुष हरिद्वार और एक राजस्थान निवासी है और तीनों ही कॉरपोरेट घराने से ताल्लुक रखते हैं। इनके साथ ही होटल मैनेजर, जो कि डोईवाला निवासी है, को भी गिरफ्त मे लिया गया है।

पुलिस द्वारा होटल के तीन कमरों को सीज कर 6 मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गयी है। विवेचना अधिकारी आर० के० सकलानी ने बताया कि इस रैकेट की सरगना गुलशन बहार है जो ऑन लाइन कस्टमर बुलाती है, फिलहाल मौके पर पकड़े गये सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले मे और भी जांच की जा रही हैं।
पुलिस की रडार पर कई कॉरपोरेट
पर्वतजन सूत्रों के अनुसार पुलिस की रडार पर हरिद्वार,ऋषिकेश सहित राजधानी दून के कई बड़े उद्योगपति निशाने पर हैं। पूछताछ मे पकड़े गये आरोपियों ने कई बड़े उद्योगपतियों के इस धंधे से जुड़े होने की बात कबूली है जिसमे पुलिस सबूत जुटाकर जल्द नयी गिरफ्तारियां कर सकती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts