नदी के बहाव में फंसे पति-पत्नी। एसडीआरएफ ने बचाया

अनुज नेगी पौड़ी।जनपद पौड़ी के कोटद्वार में सुखरो नदी के तेज बहाव में पति-पत्नी फंस गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरफ टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को धु्रवपुर निवासी 57 वर्षीय जयदेव पुत्र मोहनलाल अपनी पत्नी 50 वर्षीय महेश्वरी देवी के साथ जंगल में […]

अनुज नेगी
पौड़ी।जनपद पौड़ी के कोटद्वार में सुखरो नदी के तेज बहाव में पति-पत्नी फंस गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरफ टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को धु्रवपुर निवासी 57 वर्षीय जयदेव पुत्र मोहनलाल अपनी पत्नी 50 वर्षीय महेश्वरी देवी के साथ जंगल में मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गये थे। जब वह चारा पत्ती लेकर वापस आ रहे थे तो अचानक सुखरो नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। जिस कारण वह नदी के बीच में फंस गये। जयदेव ने बताया कि पहले थोड़ा पानी आया तो सोचा कि पानी कम हो जाए तो निकल जाएंगे, लेकिन नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता गया। जिससे वह नदी के बीच में बहकर आये पेड़ के ऊपर बैठ गये। उन्होंने बताया कि नदी को पार करने की कोशिश की, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण वह नदी को पार नहीं कर पाये। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों ने राहत की सांस ली।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे सुखरो नदी में जयदेव और महेश्वरी देवी के फंसे होने की सूचना मिली। दोनों को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल नदी से बाहर निकाल दिया है।
उन्होंने कहा कि लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में नदी किनारे जाना खतरों से खाली नहीं है। नदी के उफान को देखते हुए उन्होंने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: मलबा और पानी भरने से हड़कंप, 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

चमोली/ गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की सूचना मिलने से...

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

Related Posts