दुखद : पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा का निधन

पूर्व विधायक तथा उत्तराखंड आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा का आज निधन हो गया। उनको 27 अगस्त को हृदय से संबंधित परेशानी के कारण हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका आज सवेरे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

वह देहरादून के जॉली ग्रांट के निवासी थे। रणजीत सिंह वर्मा अविभाजित उत्तर प्रदेश में निर्विरोध विधायक रह चुके हैं। तब लगभग पूरा देहरादून मिलाकर मसूरी विधानसभा होती हुआ करती थी। रणजीत सिंह वर्मा सक्रिय समाजसेवी थे और 30 साल तक डोईवाला गन्ना समिति के अध्यक्ष भी रहे वह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts