एक्सक्लूसिव: निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने नहीं कराया नामांकन। चर्चाएं तेज

काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत की पत्नी हैं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी दीप्ति रावत ने जिला पंचायत सदस्य की किसी भी सीट से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि देरशाम तक उनके नामांकन कराए जाने चर्चा थी। मुख्यालय में नामांकन परिसर में उनके समर्थक काफी देर तक उनका […]

काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत की पत्नी हैं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष
पौड़ी। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी दीप्ति रावत ने जिला पंचायत सदस्य की किसी भी सीट से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि देरशाम तक उनके नामांकन कराए जाने चर्चा थी। मुख्यालय में नामांकन परिसर में उनके समर्थक काफी देर तक उनका इंतजार करते नजर आए।
मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। इस दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कई बड़े नामों ने नामांकन कराया। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत के एकेश्वर ब्लाक के कोटा सीट से नामांकन कराए जाने की चर्चा थी। लेकिन निर्धारित समय तक वह नामांकन कराने नहीं पहुंची। ‌

निवर्तमान अध्यक्ष के किसी भी सीट से नामांकन नहीं कराए जाने को लेकर चर्चाएं रही। दीप्ति रावत के नामांकन न कराए जाने के पीछे अध्यक्ष पद पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होना भी बताया जा रहा है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts