यौन उत्पीड़न में हटाए गए संजय कुमार की भाजपा मे एंट्री ! बनाया हरियाणा चुनाव का प्रदेश संयोजक !!

उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री संगठन के पद से हटाए गए संजय कुमार की फिर से भाजपा में वापसी हो गई है। बैक डोर से गुपचुप तरीके से हुई इस वापसी में संजय कुमार को हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड से प्रदेश संयोजक बनाया गया है।  हरियाणा चुनाव के प्रदेश संयोजकों में नरेश बंसल के […]

उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री संगठन के पद से हटाए गए संजय कुमार की फिर से भाजपा में वापसी हो गई है। बैक डोर से गुपचुप तरीके से हुई इस वापसी में संजय कुमार को हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड से प्रदेश संयोजक बनाया गया है।
 हरियाणा चुनाव के प्रदेश संयोजकों में नरेश बंसल के साथ-साथ संजय कुमार का भी नाम दर्ज है।
यह है लिस्ट
 आप इस लिस्ट में देख सकते हैं कि संजय कुमार के नाम के आगे लिखे हुए एक फोन नंबर से साफ पता चलता है कि यह वही संजय कुमार हैं जो उत्तराखंड में यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रदेश महामंत्री संगठन पद से हटा दिए गए थे।
 अहम सवाल यह है कि इन्हे बैक डोर से कैसे वापस ले लिया गया जबकि अभी तक यह मामला अदालत में लंबित है।भाजपा ने संजय कुमार को बचाने की भरसक कोशिश की और इसी का परिणाम है कि एक तो यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली भाजपा की महिला कर्मचारी को आरोप लगाने के बाद तत्काल संरक्षण देने के बजाय पार्टी कार्यालय से ही निकाल दिया गया, दूसरा उनकी एफआईआर भी लगभग एक महीने बाद दर्ज हो सकी।
 इसके अलावा भाजपा ने संजय कुमार के खिलाफ आरोपों को कमजोर करने के लिए पुलिस पर भरपूर दबाव डाला और पुलिस ने संजय कुमार पर लगी बलात्कार की धारा तक हटा दी थी।
और अब संजय कुमार को हरियाणा के विधानसभा चुनाव का प्रदेश संयोजक बनाकर भाजपा में बैक डोर एंट्री कराई जा रही है।
 पर्वतजन ने इस बारे में नरेश बंसल के मोबाइल पर जानने के लिए फोन किए थे उनका फोन स्विच ऑफ था। वहीं अजय भट्ट ने इस विषय पर कोई जानकारी होने से मीडिया से मना कर दिया।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts