पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सुपर एक्सक्लूसिव : यौन उत्पीड़िता ने लिखा अमित शाह को पत्र। संजय की वापसी पर भाजपा को बताया “बलात्कारी जमघठ पार्टी”

September 25, 2019
in पर्वतजन
ShareShareShare
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।
 उत्तराखंड में भाजपा कार्यालय में काम करने वाली पूर्व कर्मचारी तथा यौन उत्पीड़न की शिकार युवती ने संजय कुमार को पिछले दरवाजे से भाजपा में लाने की कोशिशों पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
 युवती ने लिखा है कि क्या भारतीय जनता पार्टी अब बलात्कारी जमघट पार्टी बन चुकी है !
 युवती ने 12 बिंदुओं के एक पत्र में अमित शाह का ध्यान संजय कुमार के प्रकरण पर खींचा है तथा लिखा है कि वह भी राष्ट्र सेविका समिति और भाजपा की समर्पित कार्यकत्री तथा देहरादून महानगर ट्रस्ट कोऑर्डिनेटर रही है और भाजपा के आदर्श और विचारधारा से पूरी तरह सहमत रही है।
 युवती ने संजय कुमार को हरियाणा में चुनाव प्रचार का काम सौंपे जाने पर सवाल उठाया है कि जब नवंबर 2018 में भाजपा ने संजय कुमार को प्रदेश महामंत्री संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी प्रचारक के पद से हटा दिया है तो फिर वही संजय कुमार जो कि प्रदेश संगठन महामंत्री के पद के लायक नहीं था वह दूसरे राज्य में चुनाव प्रचार करने के लायक कैसे हो सकता है !
 युवती ने अमित शाह से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट संयोजक नरेश बंसल सहित प्रदेश संगठन महामंत्री बने अजय कुमार और राष्ट्रीय पदाधिकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भाजपा आदि पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सब संजय कुमार को दोबारा से महत्वपूर्ण पद पर पार्टी में पदस्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।
 युवती ने इन पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वह न सिर्फ संजय कुमार का राजतिलक करने को उद्यत हैं बल्कि उनकी पैरवी में पुलिस प्रशासन और शासन पर भी अनुचित दबाव डालकर संजय कुमार के विरुद्ध होने वाली जांच को प्रभावित कर रहे हैं।
 युवती ने लिखा है कि महिलाओं का सम्मान और महिला सशक्तिकरण सहित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी अपनी ही कार्यकर्ता को न्याय नहीं दे पा रही है।
 युवती ने सवाल उठाया है कि आने वाले समय में भाजपा की पहचान श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय से न होकर एमजे अकबर, कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद और संजय कुमार जैसे बलात्कारियों से होगी यदि अभी से कड़े कदम नहीं उठाए गए।
 पीड़िता ने अमित शाह से मांग की है कि वह जल्दी से संजय कुमार की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करें तथा इन पदाधिकारियों द्वारा अनुचित आचरण का भी संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करें। पीड़िता के इस पत्र के बाद भाजपा में एक नई हलचल शुरू हो सकती है।

Previous Post

एक्सक्लूसिव : मुख्यमंत्री ही कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन। फिर किस पर करोगे कार्रवाई  !

Next Post

एक्सक्लूसिव वीडियो : कैमरे पर सीएम का सफेद झूठ। कहा स्वाइन फ्लू और डेंगू का भोकाल मत बनाओ

Next Post

एक्सक्लूसिव वीडियो : कैमरे पर सीएम का सफेद झूठ। कहा स्वाइन फ्लू और डेंगू का भोकाल मत बनाओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने खिलाड़ियों को दिलाई चॉपर राइड, बोले- I Love SGRRU
  • बड़ी खबर: देवभूमि गोल्ड कप में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें। चमकेंगे IPL स्टार्स..
  • वायरल वीडियो : मेरे होते हुए किसी की औकात नहीं, जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करे।
  • RTI खुलासा: प्रदेश में 3 साल में 3044 महिला अपराध। 2583 बलात्कार के मामले दर्ज
  • दून में 6100 करोड़ का एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट शुरू।बिंदाल-रिस्पना किनारे हटेंगे कई मकान
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!