एक्सक्लूसिव वीडियो : पिटते-पिटते बचे भाजपा विधायक। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से निकाला

कमल जगाती,नैनीताल उत्तराखण्ड के बनबसा में नानकमत्ता विधायक ने हिंदुस्तानी ग्रामीणों को नैपाली कहा तो वो पिटते पिटते बचे और पुलिस ने उन्हें बमुश्किल भीड़ के बीच से मोटर साइकिल से सुरक्षित निकाला। भारत के नैपाली सीमा से जुड़े चम्पावत जिले के स्ट्रांग फार्म में नानकमत्ता के विधायक प्रेम सिंह राणा ने शुक्रवार देररात विवादित […]

कमल जगाती,नैनीताल

उत्तराखण्ड के बनबसा में नानकमत्ता विधायक ने हिंदुस्तानी ग्रामीणों को नैपाली कहा तो वो पिटते पिटते बचे और पुलिस ने उन्हें बमुश्किल भीड़ के बीच से मोटर साइकिल से सुरक्षित निकाला।
भारत के नैपाली सीमा से जुड़े चम्पावत जिले के स्ट्रांग फार्म में नानकमत्ता के विधायक प्रेम सिंह राणा ने शुक्रवार देररात विवादित बयान दिया, जिसके बाद थारू जनजाति के लोग भड़क गए।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/HtISZmGa9iA

 

विधायक पंचायती चुनावों के लिए थारू जनजाति के लोगों को रिझाने वहां पहुंचे थे। सभा में मौजूद लोगों ने विधायक से उनकी जमीन के पट्टे देने की मांग की तो नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा ने उनसे पूछा कि बामनपुरी के थारू लोग खटीमा के हैं या फिर नैपाली मूल के हैं ?

नैपाली शब्द सुनते ही ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने विधायक का विरोध करना शुरू कर दिया, उन्होंने विधायक को चारों तरफ से घेर लिया। विधायक राणा ने ग्रामीणों को थारू भाषा में समझाने का प्रयास भी किया लेकिन सब बेकार रहा। बाहरी विधायक के ऐसे सवाल करने के बाद ग्रामीण अपने विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी के आग्रह के बाद भी नहीं माने, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा।

पुलिस ने भी ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन भड़की भीड़ के चंगुल से दोनों विधायकों को पुलिस सुरक्षा में बाइक से ले जाया गया।
गुस्साई भीड़ और नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा(सफेद कपड़ों में गंजे)के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में जोरों से वायरल कर दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts