वीडियो चैलेंज : नियम कानून इनकी ठोकर पे। उखाड़ लो जो उखाड़ना है।

नियम कानून की धज्जियां उड़ाता राजाजी पार्क का वनकर्मी अनुज नेगी नियम कानून की धज्जियां किस तरह उड़ाई जाती है , इसकी बानगी आज राजाजी टाइगर रिजर्व में देखने को मिली। पार्क की गोहरी रेंज में एक बार फिर एक वन कर्मी का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि यह वीडियो […]

नियम कानून की धज्जियां उड़ाता राजाजी पार्क का वनकर्मी

अनुज नेगी
नियम कानून की धज्जियां किस तरह उड़ाई जाती है , इसकी बानगी आज राजाजी टाइगर रिजर्व में देखने को मिली। पार्क की गोहरी रेंज में एक बार फिर एक वन कर्मी का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि यह वीडियो खुद एक वनकर्मी ने बनाया है। मामला राजाजी टाइगर पार्क की विख्यात चौरासी कुटी से जुड़ा हुआ है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/E7FRTvo-shc

 

चौरासी कुटी में धूम्रपान प्रतिबंधित व अपराध है और जो भी सैलानी यंहा सिगरेट पीते है उन से कड़ा जुर्माना वसूला जाता है। यंहा एक वन कर्मी खुलेआम सिगरेट के छल्ले उड़ाता नजर आया।

वीडियो बनाने वाले अन्य वनकर्मियों ने उससे बार बार नियम कानून की याद दिलाई मगर इस वनकर्मी ने जरा भी इसकी परवाह न की।

यह वनकर्मी पहले भी एक ऑडियो में चर्चित रह चुका है। इसके साथ ही पार्क के कोर एरिया में जंगल सफारी के आरोप भी इस पर लग चुके हैं। मगर गोहरी रेंज के रेंजर व उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद होने के चलते इन पर कभी कार्यवाही नही हुई है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts