सनसनीखेज़ वीडियो: लावारिस पड़े बैलेट पेपर, मुहरें और चुनाव सामग्री

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में पंचायती चुनावों में स्ट्रांग रूम के बाहर लावारिस बैलेट पेपर, मोहर ओर अन्य चुनाव सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई। प्रशासन अब मामले की जांच में जुट गया है। देखिए वीडियो 1   https://youtu.be/WJds1yV_y0U   उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में उस समय हड़कम्प मच गया, जब स्ट्रांग रूम के […]

कमल जगाती, नैनीताल
उत्तराखण्ड में पंचायती चुनावों में स्ट्रांग रूम के बाहर लावारिस बैलेट पेपर, मोहर ओर अन्य चुनाव सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई। प्रशासन अब मामले की जांच में जुट गया है।
देखिए वीडियो 1  

https://youtu.be/WJds1yV_y0U

 

उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में उस समय हड़कम्प मच गया, जब स्ट्रांग रूम के बाहर जिला पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर, मोहर और दूसरी चुनावी सामग्री मिली। ये सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी जिससे जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी मौके पर पहुंच गए। प्रथम चरण के मतदान के बाद मतदान पेटी स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी गयी हैं।  सुरक्षा में सेंध को दर्शाता ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रही है।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/n9Eeuse64y0

      जिले में तीन चरणों मे पंचायत चुनाव होना है। प्रथम चरण का चुनाव 5 अक्टूबर को हो चुके है जिनकी मतपेटी स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। सोमवार शाम स्ट्रॉग रूम के बाहर फ़टे हुए बैलेट पेपर और चुनाव की मोहर सहित दूसरी चुनावी सामग्री मिलने से स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव कराने पर सवाल खड़े हो रहे हैं ?
       स्ट्रॉग रूम के बाहर बड़ी संख्या में खानपुर जिला पंचायत प्रत्याशी के मतपत्र फटे हुुुए मिलने की सूचना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुँच गया। मौके पर प्रत्याशी समेत भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
  प्रतिनिधियों का आरोप है कि अनाधिकृत व्यक्ति स्ट्रांग रूम के अंदर बाहर जाता देखा गया है। प्रत्याशियों ने यह भी आरोप लगाया कि शासन प्रशासन के दबाव में उन्हें गड़बड़ियों की आशंका है, जिसकी विस्तृत जांच की जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं।
बाजपुर के एस.डी.एम. ए.पी.बाजपेई ने बताया कि गदरपुर में कुछ संदिग्ध मतपत्र पाए गए हैं, जो खराब या डैमेज वाले भी हो सकते हैं, जिसकी जांच की जाएगी।

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...

Related Posts