वायरल वीडियो : उत्तराखंड कांग्रेस के नेता व पूर्व विधायक ने चलाई अंधाधुंध गोलियां। बेटा गौरव भी दो हाथ आगे

भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन तथा दूसरे भाजपा नेता के हथियार लहराने का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि अब रुड़की से पूर्व विधायक तथा कांग्रेस नेता यशवीर चौधरी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह अपनी हवेली पर जमकर फायरिंग कर रहे हैं। देखिए वीडियो https://youtu.be/XOpbFjaFp4c यह मौका विजयदशमी का था […]

भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन तथा दूसरे भाजपा नेता के हथियार लहराने का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि अब रुड़की से पूर्व विधायक तथा कांग्रेस नेता यशवीर चौधरी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह अपनी हवेली पर जमकर फायरिंग कर रहे हैं।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/XOpbFjaFp4c

यह मौका विजयदशमी का था और साथ में उनके बेटे डॉक्टर गौरव चौधरी भी हाथों में भी तीन-चार हथियार थामे हुए हैं तथा अन्य लोगों के हाथ में भी हथियार हैं।

इस मौके पर कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि गोलियां चलाते हुए डॉ गौरव चौधरी की पिस्तौल का संतुलन गड़बड़ा गया और कारतूस उसमें से निकल कर नीचे गिर गया।

आप देख सकते हैं किस तरह पूर्व विधायक के पुत्र गौरव चौधरी फिर से कारतूस भर कर फायरिंग कर रहे हैं।

वर्ष 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चौधरी यशवीर कुंवर प्रणव सिंह से हार गए थे। वह बसपा से विधायक रह चुके हैं तथा 2017  मे कांग्रेस मे शामिल हो गये थे।  चौधरी यशवीर की बेटे गौरव चौधरी झबरेड़ा नगर पंचायत के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

यह देखने वाली बात होगी कि स्थानीय पुलिस इस प्रकरण पर क्या कार्रवाई करती है !

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts