दुखद : कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिला समेत 5 की मौत  

 शाम लगभग 7:30 बजे एक कार दुर्घटना हो गई। तथा गहरी खाई मे गिरी गई। चमोली के पोखरी मोटर मार्ग पर मारुति कार संख्या यूके 11TA 3445 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
 यह सभी पास के गांव कुजासू के ही रहने वाले थे और कर्णप्रयाग बाजार में खरीदारी के बाद वापस घर लौट रहे थे। महिला हेमा देवी और बिंदु देवी के अलावा सुरेंद्र, नंदन सिंह और सोहन सिंह की मृत्यु हो गई है। वाहन चालक सोहन सिंह थे।
 सभी लोग खरीदारी के बाद लगभग 2:00 बजे गांव के लिए रवाना हो गए थे लेकिन जब गांव में नहीं पहुंचे तो गांव के लोगों ने ही इनकी खोज खबर की और खाई में गिरी हुई कार देखने के बाद पुलिस प्रशासन को सूचित किया और उनकी सहयोग से  आगे की कार्यवाही शुरू हुई।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts