वीडियो : राज्यपाल की ड्यूटी मे पुलिस वाहन दुर्घटना ग्रस्त। दो जवानों की मौत। थानाध्यक्ष सहित महिला एसआई गंभीर

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में राज्यपाल की वी.आई.पी.ड्यूटी पर गई काठगोदाम थानाध्यक्ष(एस.ओ.)की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त।

नैनीताल के दुर्गापुर में राज्यपाल ड्यूटी में सड़क हादसे में कालाढूंगी थानाध्यक्ष के हमराह ललित और चालक नंदन सिंह की मौत जबकि एस.आई.ममता बिष्ट और थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत घायलावस्था में हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में भर्ती।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/EHQJ52RObL8

 

नैनीताल के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेम जगाती सरस्वती विहार में आज खेलकूद प्रतियोगिता थी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शिरकत कर रही थी। राज्यपाल की वापसी से ठीक पहले काठगोदाम पुलिस की गाड़ी में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, एस.आई.माया बिष्ट, कॉन्स्टेबल ललित और चालक नंदन सिंह मार्ग को साफ करने के लिए ड्यूटी पर निकले थे।

 

स्कूल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक तीव्र मोड़ पर बोलेरो गाड़ी संख्या यू.के.08 जी.ए.0128 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क में पहुंच गई। जिससे दो की मौत हो गयी तथा अन्य सभी पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।

बोलेरो खाई के नीचे, ऊपर को आ रही टाटा नैनो यू.पी.15 बी.जेड.1856 पर जा गिरी। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने सभी को निकालकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया जहां अन्य सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts