गुलदार के हमले में बच्चा घायल

मनोज नौडियाल, कोटद्वार 

सनेह चौकी से तीन किलोमिटर दूर उत्तरप्रदेश के कादरगंज,बिजनौर में में गोसाला में अपनी मां के साथ गए एक बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। परिजनों ने घायल बच्चे को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार को रौनक नेगी (4)पुत्र विनोद सिंह नेगी निवासी कादरगंज ,बिजनौर अपनी मां के साथ साम के समय गौशाला में गया था।

जब वह लोग गौशाला से वापस घर जा रहे थे तभी घात लगाए गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया।गुलदार ने रौनक को जख्मी कर दिया।

इस दौरान उनकी मां ने शोर मचा दिया, जिससे गुलदार भाग गया।परिजनो द्वारा बच्चे को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया ।जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है ।रौनक के सर पर टांके लगे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts