वीडियो: बहिन की कब्र खोद रहे भाई की गयी जान , बगल मे दफनाया

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के जसपुर में बहन की कब्र खोदते खोदते भाई की जान भी चली गई। परिजनों ने मृत भाई की कब्र, बहन के बगल में ही खोद दी। परिवार के सदस्य और संबंधी अब दोहरे दुख से गुजर रहे हैं।

बाईट :- रईस अहमद, मृतक का भाई

https://youtu.be/24iUB3sBdzM

 

उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में नसीरुद्दीन की 22 वर्षीय बेटी शहाना परवीन की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। परिवार वालों ने स्थानीय कब्रगाह में उसकी कब्र खोदनी शुरू की। कब्र खोदते खोदते शहाना के भाई मुकर्रम की तबियत बिगड़ गई और वो गस्त खाकर गिर पड़ा।

मुकर्रम को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मुकर्रम को मृत घोषित कर दिया। दुखी परिजनों ने मुकर्रम को भी शहाना के बगल में ही दफन कर दिया।

भाई बहन के प्यार और एक साथ इस तरह चले जाने के बाद लोगों में किसम किसम की चर्चाएं हो रही हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts