पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

होटलों में ही मनेगी पंचायत सदस्यों की दीपावली

October 27, 2019
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

रजपाल बिष्ट
गोपेश्वर।
इस बार दीपावली का पर्व घर में मनाने का अवसर पर अधिकांश जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कम ही मिल पाएगा। इसके चलते अधिकांश सदस्य होटलों में ही अपनी दीवाली मनाएंगे। इससे घर गांवों में नवनिर्वाचित मेंबरों की कम ही आमद देखने को मिलेगी। इस कारण समर्थकों को अपने नवनिर्वाचित मेंबरों संग जीत के बाद दीवाली मनाने का मौका मुश्किल ही मिल पाएगा।
दरअसल अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष तथा क्षेत्र प्रमुख चुनाव के लिए अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। इसके चलते अध्यक्ष तथा प्रमुख के अधिकांश दावेदारों ने सदस्यों को अपने अपने पाले में रखने के लिए कैंपिंग तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि ज्यादातर सदस्य चुनाव जीतने के बाद जनता का आभार प्रदर्शन करने के बजाय अध्यक्ष तथा प्रमुख के दावेदारों के कैंपों की शरण में चले गए हैं। अधिकांश सदस्य तो होटलों में कैंपिंग कर रहे हैं। यही नहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष तथा ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुखों के दावेदार भी अपनी अपनी दावेदारी को लेकर सक्रिय हो चले हैं।

उपाध्यक्ष, ज्येष्ठ प्रमुख तथा कनिष्ठ प्रमुख के दावेदारों ने भी अध्यक्ष तथा प्रमुख पद के दावेदारों से मोल भाव करने को किसी एक कैंप में शरण ले ली है। इसके चलते इस बार जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत के अधिकांश सदस्यों की दीपावली होटलों में ही मनेगी। वैसे अभी तक जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर आरक्षण निर्धारण को लेकर अंतिम प्रकाशन नहीं हुआ है। अंतिम प्रकाशन के पश्चात ही चुनाव की रणभेरी बजेगी। इससे पहले भी अध्यक्ष पद के दावेदारों ने सदस्यों को अपने अपने पक्ष में लामबंद करना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कई सदस्य घरों के बजाय इस दौरान होटलों में शरण लिए हुए हैं। ऐसे में इस बार ज्यादातर सदस्यों की दीपावली होटलों अथवा रिजॉर्टों में ही मनेगी। अध्यक्ष तथा प्रमुख पद के दावेदारों के समर्थक सदस्यों की खिदमद में जुटे हुए हैं। कई सदस्य तो जिले से बाहर के होटलों में शरण लिए हुए हैं। हालांकि जो लोग अभी अपने घरों अथवा इलाकों में हैं उन पर डोरे डाल कर कैंपों में शरण लेने को मनाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कतिपय सदस्यों को तो दावेदारों ने अपने अपने कैंपों में मिला दिया है। बताया जा रहा है कि कई सदस्य होटलों में डेरा डाल गए हैं। सदस्यों को कैंप से बाहर लाकर दीपावली घर में मनाने को लेकर दावेदार बेहद सतर्क होकर चल रहे हैं। खतरा यह है कि यदि किसी सदस्य को दीपावली के बहाने घर भेज दिया गया तो फिर प्रतिद्वंदी दावेदार उन्हें खींच ले जाएंगे। इसके चलते कोई भी दावेदार इस तरह का खतरा मोल लेने से बचने की रणनीति पर चल रहे हैं।

इस तरह के हालातों के बीच कैंप में शामिल मेंबरों को बाहर भेजने की कोई स्थिति बनती नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए बहुत संभव है कि शनिवार तथा रविवार को दीपावली के पर्व पर ज्यादातर सदस्यों की दीवाली घर के बजाय होटलों तथा रिजॉर्टों में ही मनेंगी। अब देखना यह है कि दीपावली का पर्व अपने परिजनों से मनाने के लिए दावेदार अपने समर्थक सदस्यों को ढील देते हैं अथवा नहीं। यह सब सियासी हालातों पर ही निर्भर करेगा।


Previous Post

ओह ! माया और अन्य शहीदों ! तुम सिपाही की मौत क्यों मरे ! ओवरलोड गाड़ी या अवैध शराब से क्यो नही !!

Next Post

एक्सक्लूसिव: ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में देरी से दावेदारों के छूटे पसीने। परिजनों संग कई नही मना पाए छोटी दीवाली

Next Post

एक्सक्लूसिव: ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में देरी से दावेदारों के छूटे पसीने। परिजनों संग कई नही मना पाए छोटी दीवाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हादसा: मसूरी रोड पर पैराफिट से टकराई अनियंत्रित स्कूटी। खाई में गिरी युवती, हालत गंभीर..
  • यूसीसी बिग अपडेट: अब नाबालिग अवस्था के विवाह भी होंगे रजिस्टर्ड। जानिए ..
  • बड़ी खबर: सात अवर अभियंताओं के अस्थायी तबादले..
  • लूडो: राजमिस्त्री ने दोस्त का सिर हथौड़े से फोड़ा।मौके पर ही मौत..
  • अपराध: प्रेमी प्रेमिका ने पहले नवजात को सड़क पर छोड़ा, फिर पुलिस को दी सूचना। अब हुए  गिरफ्तार
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!