कोटा से लौटी यूपी की छात्रा कोरोना पोजिटिव। फिर भी नहीं हुआ उत्तराखंड के 411 का रैपिड टेस्ट

कोटा से लौटकर उत्तर प्रदेश गई एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, इसके बावजूद राजस्थान कोटा से उत्तराखंड में लौटे 411 छात्रों का कोरोना रैपिड टेस्ट नहीं किया गया।  मथुरा में केवल थर्मल टेस्ट कराने के बाद एसडीआरएफ ने पाया कि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं है, इसलिए उन्हें होम क्वॉरेंटाइन के लिए भेज […]

कोटा से लौटकर उत्तर प्रदेश गई एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, इसके बावजूद राजस्थान कोटा से उत्तराखंड में लौटे 411 छात्रों का कोरोना रैपिड टेस्ट नहीं किया गया।
 मथुरा में केवल थर्मल टेस्ट कराने के बाद एसडीआरएफ ने पाया कि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं है, इसलिए उन्हें होम क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया गया। उत्तराखंड सरकार के पास 4800 रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध हैं। कोरोना संक्रमण बाहुल्य चार जनपदों को एक-एक हजार किट दी गई हैं तथा 800 किट मुख्यालय में रखी हुई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य निदेशालय ने इनका उपयोग नहीं किया।
 राजस्थान से छात्रों को लाने वाली 39 सदस्यों की टीम को भी इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। एसडीआरएफ का कहना है कि टेस्ट कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है। एसडीआरएफ की कमांडेंट तृप्ति भट्ट का कहना है कि “एसडीआरएफ ने छात्रों का मथुरा से थर्मल टेस्ट कराया था और उनको कोई लक्षण नहीं मिले, किंतु रैपिड टेस्ट कराने का काम स्वास्थ्य विभाग का है।”
स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती को इस पर अब जवाब देते नहीं बन रहा। यदि एक भी छात्र को रोना पॉजिटिव निकला तो स्वास्थ्य विभाग से जवाब देते वाकई नहीं बनेगा।
 आखिर जब राजस्थान से आए इन छात्रों पर रैपिड टेस्ट नहीं किया गया तो फिर यह टेस्ट के किस समय के लिए रखी गई हैं !

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts