Uttarakhand Weather Update: बारिश से होगी मई की शुरुआत,पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में अप्रैल की झुलसाती गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्यभर में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे अगले पांच दिनों तक तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने के […]

देहरादून: उत्तराखंड में अप्रैल की झुलसाती गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्यभर में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे अगले पांच दिनों तक तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

30 अप्रैल को बदलेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम बदला रहेगा। सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादलों की गरज और आकाशीय बिजली भी देखने को मिल सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

1 मई से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर: मई महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी। 1 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

2 मई को भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला: मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को भी पूरे प्रदेश में बारिश का असर बना रहेगा। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं मैदानी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

3 मई को भी भीगेंगे ये जिले: 3 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी और बादलों की गरज देखने को मिल सकती है।

4 मई को भी जारी रहेगा बारिश का असर: 4 मई को भी पूरे उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

गर्मी से मिलेगी राहत, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

लगातार बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Also Read This:

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts