सावधान:भीमताल झील में बने डैम के टूटे गेट चमोली ग्लेशियर से ज्यादा खतरनाक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीताल जिले की भीमताल झील में बने डैम के टूटे गेट चमोली ग्लेशियर से ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं । भीमताल के विधायक ने सौ-वर्ष पुराने बने विक्टोरिया डैम का निरीक्षण कर अधिकारियों को बुलाया ।        भीमताल झील में बने डैम गेट से लगातार पानी का रिसाव हो रहा हैं । […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीताल जिले की भीमताल झील में बने डैम के टूटे गेट चमोली ग्लेशियर से ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं । भीमताल के विधायक ने सौ-वर्ष पुराने बने विक्टोरिया डैम का निरीक्षण कर अधिकारियों को बुलाया । 

      भीमताल झील में बने डैम गेट से लगातार पानी का रिसाव हो रहा हैं । डैम के बीच में एक बड़ा छेद बन गया है जो लगातार बढ़ते ही जा रहा है जिससे डैम को खतरा बढ़ गया है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस मामले को  विधानसभा में उठाया था। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई । सिंचाई विभाग के अधिकारी इस पर गंभीर नहीं हैं ।

विधायक ने भीमताल के तल्लीताल क्षेत्र में बने झील के गेट पर पहुँचकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया । विधायक ने डैम की सुरक्षा के मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये । डैम निर्माण को 140 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इससे आने वाले समय में तराई के मैदानी क्षेत्रों को खतरा बन गया है । माना जा रहा है की चमोली ग्लेशियर घटना के बाद डैम सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है जबकि ये उस हादसे से कहीं भयावह साबित हो सकता है ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts