कोरोना के कारण बिना दूल्हा दुल्हन के हुई शादी बड़े धूमधाम से

इंद्रजीत असवाल पौड़ी सतपुली :  बुजुर्गों से ली जानकारी के अनुसार कई वर्ष पूर्व होती थी ऐसे शादियां, जब दूल्हा किसी कारणवश शादी के दिन तक नही पहुचता था घर तो नारियल को प्रतीक मानकर पूरी रस्मो रिवाज से शादी हो जाती थी|   जनपद पौड़ी गढ़वाल सतपुली के निकट ग्राम जखनोली में एक ऐसी शादी […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी

सतपुली : 

बुजुर्गों से ली जानकारी के अनुसार कई वर्ष पूर्व होती थी ऐसे शादियां, जब दूल्हा किसी कारणवश शादी के दिन तक नही पहुचता था घर तो नारियल को प्रतीक मानकर पूरी रस्मो रिवाज से शादी हो जाती थी|  

जनपद पौड़ी गढ़वाल सतपुली के निकट ग्राम जखनोली में एक ऐसी शादी हुई, जिसमें न तो दूल्हा था न दुल्हन| 

 फिर भी नारियल को दोनों का प्रतीक मानकर पूरे रस्मो रिवाजों के साथ शादी हुई|  अब हम आपको इसका कारण भी बताते हैं और दूल्हा दुल्हन के बारे में भी बताते हैं|  

18-19 अप्रैल 2021 को किरण उर्फ बन्नी की शादी निश्चित हुई थी|  पूरे हर्षोल्लास से तैयारी चल रही थी | सरकार के दिशा निर्देशों को फॉलो करते हुए दूल्हे ने अपना कोविड टेस्ट करवाया जिसमें दूल्हा गौतम पॉजिटिव निकल गया| 

इधर दिल्ली में कार्यरत दुल्हन किरण उर्फ बन्नी दिल्ली से गुमखाल तक पहुच गई थी|  बन्नी को अपने मे भी सिम्टम्स होने का आभास हुआ तो उसने समझदारी दिखाते हुए दिल्ली वापसी कर दी| 

जब हमारे द्वारा किरण को इसकी वजह पूछी गई तो उसने कहा कि, शादी के लिए परमिशन मिल रही थी | परन्तु गांव में मेरे बड़े बुजुर्ग व समस्त गाँव वालों को खतरा न हो इसलिये हमने वापसी का फैसला लिया|  

शास्त्रों व ब्राह्मणों के अनुसार बिना दूल्हा दुल्हन के शादी हो सकती है|  नारियल को प्रतीक मानकर तो हमारी शादी भी इसी तरह से सम्पन्न हुई|  

अंकित नेगी (ग्रामीण) ने बताया कि, बन्नी दीदी की शादी में पीठू कूटंन व अरसा बणन , महिला संगीत कीर्तन बेदी फेरे आदि सभी रस्म हुई|

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts