चंपावत में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म मालमे में भाजपा पर हमलावर कांग्रेस,फूंका पुतला

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के चंपावत में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म मालमे में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए उनका पुतला फूंक डाला। भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष व अन्य का नाम सामने आने पर कांग्रेस ने भाजपा पुतला फूंका। नैनीताल के पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड भाजपा सरकार के खिलाफ […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के चंपावत में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म मालमे में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए उनका पुतला फूंक डाला। भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष व अन्य का नाम सामने आने पर कांग्रेस ने भाजपा पुतला फूंका। नैनीताल के पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र में ही महिला सुरक्षित नही है, प्रदेश बकप शर्मशार करने वाली ये घटना हुई है जिसके तहत आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सरावती खेतवाल ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाए बढ़ रही है।

कहा कि चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोषोयो को फांसी की सजा सुनाई जाए। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस नगराध्यक्ष सचिन नेगी, मुन्नी तिवारी, सभासद जीनू पाण्डे और अंकित कुमार, मंनोज ममगई, शिवम बजाज, भुवन बिष्ट, संजय कुमार नितिन जाटव आदि मौजूद रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts