एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड मंत्रिमंडल में कौन-कौन नए चेहरे ? किसकी होगी छुट्टी और कब होगी ताजपोशी

अनुज नेगी देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही विधानसभा का चुनाव हार गए हो लेकिन सीएम धामी के नेतृत्व में हुए इस विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है। हालांकि, इस विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन को 47 सीटें प्राप्त […]

अनुज नेगी

देहरादून।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही विधानसभा का चुनाव हार गए हो लेकिन सीएम धामी के नेतृत्व में हुए इस विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है। हालांकि, इस विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन को 47 सीटें प्राप्त हुई है, जिससे भाजपा संगठन काफी उत्साहित नजर आ रही है। तो वहीं, अब भाजपा संगठन प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए मंथन करना शुरू कर दिया है।

यही नहीं, उत्तराखंड राज्य में सरकार गठन के लिए भाजपा आलाकमान ने दो पर्यवेक्षक बनाए हैं। जो जल्द ही उत्तराखंड पहुंचकर सरकार गठन के कमान संभालें। हालांकि, राज्य में मुख्यमंत्री के लिए तमाम नाम आगे चल रहे हैं। जिसमें सबसे पहला नाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है तो वही दूसरे नंबर पर अनिल बलूनी और तीसरे नंबर पर सतपाल महाराज के साथ ही रमेश पोखरियाल निशंक, धन सिंह रावत का नाम शामिल है। हालांकि ये चर्चाएं हैं लेकिन उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय आलाकमान को ही लेना है।

 

 मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिल सकता है मौका तो कुछ की होगी छुट्टी

 

प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की नई सरकार में मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री की टीम में 11 मंत्री कौन और किस जिले से होंगे, अब सबके जेहन में यही सवाल घूम रहा है। 

क्या इस बार मंत्रिमंडल में नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना हैं।बतादें कि काबीना मंत्री यतीश्वरानंद चुनाव हार चुके हैं, जबकि पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य व डॉ.हरक सिंह अब भाजपा में नहीं हैं। ऐसे में 11 मंत्रियों में तीन नए लोगों को मौका मिलना तय है। 

सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य पर भी विचार कर रहा है। मंत्रियों के भविष्य पर उनके प्रदर्शन के आधार पर  निर्णय लिया जाएगा। 

वहीं वर्ष 2017 के मंत्रिमंडल में प्रदेश के तीन ही जिलों का दबदबा रहा। छह विधानसभा सीट वाले पौड़ी से सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और हरक सिंह रावत के रूप में तीन मंत्री रहे। वर्ष 2017 में पहले मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून का प्रतिनिधित्व करते थे। उनके साथ विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी देहरादून से ही हैं।

त्रिवेंद्र के सीएम पद से हटने के बाद गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए। साथ ही 11 विधायक वाले हरिद्वार जिले से मदन कौशिक और बाद में यतीश्वरानंद को मौका मिला। ऊधमसिंहनगर से अरविंद पांडे और यशपाल आर्य काबीना मंत्री बने। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में आए जो यूएसनगर की ही खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे।

वही तीसरी बार हैट्रिक लगाने वाले व हरक सिंह को ढेर करने वाले लैंसडौन विधायक दिलीप रावत की कैबिनेट में इंट्री तय मानी जा रही है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts