बड़ी खबर: मनरेगा की पांच मजदूर महिलाएं मिट्टी में दबी, एक की मौत

उत्तरकाशी के मोरी तहसील में दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां गांव पर पास मिट्टी निकालने गयी 5 महिलाएं दब गई   उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील का ये पूरा मामला है, जहां फिताड़ी गांव में मनरेगा में काम करने गयी पांच महिलाएं मिट्टी निकालते वक्त मिट्टी के टीले के नीचे दब गई, इस घटना […]

उत्तरकाशी के मोरी तहसील में दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां गांव पर पास मिट्टी निकालने गयी 5 महिलाएं दब गई

 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील का ये पूरा मामला है, जहां फिताड़ी गांव में मनरेगा में काम करने गयी पांच महिलाएं मिट्टी निकालते वक्त मिट्टी के टीले के नीचे दब गई, इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुचे व ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं को मिट्टी के मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं सूरी(30 वर्ष) पत्नी विद्ववान सिंह, कस्तूरी (33 वर्ष) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला(35 वर्ष) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26 वर्ष) पत्नी रामलाल व राजेन्द्री (45 वर्ष) पत्नी बहादुर सिंह मिट्टी के मलबे से निकाल अस्पताल पहुचाया।

वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल सूरी(30 वर्ष) पत्नी विद्ववान सिंह की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ले जाते समय मौत हो गयी, वहीं सूचना के बाद   SDRF व पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो गयी हैं।

मनरेगा का काम कर रही थीं महिलाएं: आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के मुताबिक, उत्तरकाशी की तहसील मोरी के अंतर्गत ग्राम फिताड़ी में चार महिलाएं मिट्टी खोदते समय दब गईं। मौके के लिए 108 एंबुलेंस, पुलिस और एसडीआरएफ टीम रवाना हुई। साथ ही राजस्व उपनिरीक्षक भी रवाना हो गए हैं। हालांकि इससे पहले ही ग्रामीणों ने चारों महिलाओं को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला। इस दौरान एक महिला की हालत बहुत गंभीर थी। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts