दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मृतकों की पहचान कर ली गई है। वहीं, दुर्घटना में घायल यात्रियों ने बस […]

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मृतकों की पहचान कर ली गई है। वहीं, दुर्घटना में घायल यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
घायल यात्रियों के मुताबिक, बस हरिद्वार से ही तेज रफ्तार में चल रही थी और चालक का बस चलाने का तरीका भी सही नहीं था। यात्रियों ने कहा कि चालक की लापरवाही हादसे की वजह हो सकती है।

हादसे में घायल राहुल कुमार निवासी बिहार ने बताया कि चालक हरिद्वार से ही काफी तेज गति से बस चला रहा था। राहुल श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में बी-फार्मा का छात्र है। वहीं, खटीमा निवासी प्रत्यूष ने बताया कि वह बस की सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था। रास्ते में उसे नींद आ गई थी। गूलर के पास हादसा होने पर जब उसकी आंख खुली तो बस में चीख-पुकार मची हुई थी। यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे। प्रत्यूष भी श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में बी-फार्मा का छात्र है।

हादसे में जान गंवाने वाले नौ लोगों की सूची

  1. पन्नू पुत्र घुंघरू (55 वर्ष), निवासी मेखण्डी, पौड़ी गढ़वाल।
  2. अनुज भंडारी (23 वर्ष), परिचालक, निवासी ग्राम बडल भवानी, शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल।
  3. राज राय पुत्र द्वारिका नाथ राय, निवासी दक्षिण नजीर पर, खारला, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
  4. दीपक गुप्ता (50 वर्ष), निवासी मध्य प्रदेश।
  5. राजेंद्र सिंह (55 वर्ष), बस चालक, निवासी पोखरी, रुद्रप्रयाग।
  6. विक्की पुत्र सेवाराम (37 वर्ष), निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
  7. सुशील प्रताप सिलोडी (55 वर्ष), पुत्र ब्रह्मानंद सिलोडी।
  8. विकास गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश।
  9. रोहित कश्यप, निवासी चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।

फिलहाल हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है। वहीं, घायलों का उपचार जारी है। यात्रियों द्वारा चालक पर लगाए गए आरोपों के बाद हादसे के कारणों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts