ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक का किया घेराव

रिपोर्ट- गिरीश चन्दोला थराली। चमोली जनपद के थराली विकासखण्ड के ईरी और बैसखान के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि जहां एक ओर सरकार गांव-गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की बात कर रही है। वहीं थराली विकासखंड के ईरी, बेसखान गांव आज भी […]

रिपोर्ट- गिरीश चन्दोला

थराली। चमोली जनपद के थराली विकासखण्ड के ईरी और बैसखान के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि जहां एक ओर सरकार गांव-गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की बात कर रही है। वहीं थराली विकासखंड के ईरी, बेसखान गांव आज भी सड़क मार्ग से वंचित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2018 में ईरी-बैसखान मोटरमार्ग को स्वीकृति मिली थी। लेकिन 4 वर्ष बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क का कार्य शुरू नहीं करा पाया है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के दफ्तर पहुंचे थे। लेकिन अधिशासी अभियंता के न मिलने पर ग्रामीणों ने केदारबगड में विधायक थराली भूपाल राम टम्टा का घेराव कर शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग की।

बता दें कि सड़क न होने के चलते इन दोनों गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा से लेकर भवन निर्माण सामग्री की ढुलान और आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क न होने के चलते लगातार गांव से पलायन हो रहा है।

वहीं ग्रामीणों की इस मांग पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि ईरी-बैसखान के लिए पूर्व में स्वीकृत 3 किमी सड़क की स्थिति का विभागीय स्तर पर संज्ञान लेते हुए वह एक वर्ष के भीतर ईरी-बैसखान तक सड़क पहुंचाने का प्रयास करेंगे। घेराव करने वालों मे कैलाश चन्द्र, चन्द्र मोहन, पार सिंह, मधवानन्द  देवराड़ी, राकेश सिंह, दिगम्बर प्रसाद, सावित्री देवी, दीपा देवी, तुलसी देवी, कमला देवी आदि ग्रामीण शामिल रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts