कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग चट्टान टूटने से बाधित

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला चमोली। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टान टूटने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। 6 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी सीमा सड़क संगठन राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू नहीं कर पाई है। राजमार्ग के किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसमें चार धाम यात्रा पर आये यात्रियों को […]

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला

चमोली। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टान टूटने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। 6 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी सीमा सड़क संगठन राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू नहीं कर पाई है। राजमार्ग के किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसमें चार धाम यात्रा पर आये यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

बृहस्पतिवार को अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टान खिसकने से राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सीमा सड़क संगठन के द्वारा जेसीबी मशीन से राजमार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है। उचित संसाधन होने के बावजूद भी  सीमा सड़क संगठन पर सवाल खड़े हो रहे हैं, कि 6 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी राजमार्ग सुचारू नहीं हो पाया। जिसमें राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सीमा सड़क संगठन के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। लेकिन बावजूद अभी कई स्थानों पर संक्रिय होने के चलते राजमार्ग पर कार्यदाई संस्था सीमा सड़क संगठन के द्वारा कटिंग का काम चल रहा है। बीआरओ के पास पोकलैंड मशीन, जेसीबी मशीन तमाम संसाधन होने के बावजूद भी राजमार्ग सुचारू नहीं हो पाया।

सीमा सड़क संगठन के कमान अधिकारी एमके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौणाछिड़ा के पास चट्टान टूटने से राजमार्ग बाधित हो गया। जेसीबी मशीन से राजमार्ग को खोलने का काम चल रहा है। जल्द ही राजमार्ग को सुचारु किया जाएगा।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts