संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला 10 वर्षीय मासूम बच्ची का शव, हत्या की आशंका

रिपोर्ट- रजत प्रताप सिंह 

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश के गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में घर में छत पर चुन्नी के सहारे फांसी से लटकी मिली है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को एक 10 वर्ष बच्ची को मृत अवस्था में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में लाया गया है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स को भेजा गया। चिकित्सालय में मृतका के परिजनों से जानकारी करने पर परिजनों ने बताया कि घर के सभी सदस्य सुबह से ही काम से घर से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब सवा बारह बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो घर में रेशमा चुन्नी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर छत से लटकी हुई मिली। जिसको सभी परिजनों ने मिलकर फंदे से उतारा और आनन-फानन राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले आए। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रेशमा (उम्र 10 वर्ष) पुत्री हाफिज मियां निवासी झुग्गी झोपड़ी, गोविंद नगर, ऋषिकेश के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। मामले में आवश्यक अग्रिम कार्यवाही जारी है। उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घर में एक मासूम बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलते मिलने के चलते हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts