दुखद खबर: नहीं रहे लोक गायक नवीन सेमवाल।

रुद्रप्रयाग। ‘मेरी बामणी बामणी’ गढ़वाली गीत से सुर्खियों में आए लोक गायक एवं सुप्रसिद्ध रंगकर्मी नवीन सेमवाल का निधन हो गया है। रुद्रप्रयाग के फाटा गांव निवासी नवीन सेमवाल हृदय रोग से पीड़ित थे एवं लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अब उनके निधन की खबर आने से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर […]

रुद्रप्रयाग। ‘मेरी बामणी बामणी’ गढ़वाली गीत से सुर्खियों में आए लोक गायक एवं सुप्रसिद्ध रंगकर्मी नवीन सेमवाल का निधन हो गया है।

रुद्रप्रयाग के फाटा गांव निवासी नवीन सेमवाल हृदय रोग से पीड़ित थे एवं लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अब उनके निधन की खबर आने से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर डूब गई है। अभी वह मात्र 44 वर्ष के थे।

उनके द्वारा गाया गया ‘मेरी बामणी बामणी’ गीत को यूट्यूब पर 2 करोड़ 40 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया। वह सोशल मीडिया पर लघु हास्य गढ़वाली फिल्म बनाकर अपने प्रशंसकों का खूब मनोरंजन करते थे।

फेसबुक पर लाखों की संख्या में उनके फॉलोवर थे। उनकी मृत्यु की खबर से उनके प्रशंसक हताहत हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में प्रवेश दिलाने के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में देहरादून...

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

Related Posts