इस जिले में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, एएनएम सेंटर नदी में समाया

रिपोर्ट-कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कपकोट में विनाशकारी बरसात ने तबाही मचा कर रख दी है। बरसात से सरयू नदी उफान पर चढ़ गई और कपकोट का एएनएम सेंटर बहा कर ले गई। कपकोट विधायक और एस.डी.एम.नुकसान का जायज़ा लेने पहुंचे । मौसम विभाग की 28 और 29 जून को ऑरेंज अलर्ट […]

रिपोर्ट-कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कपकोट में विनाशकारी बरसात ने तबाही मचा कर रख दी है। बरसात से सरयू नदी उफान पर चढ़ गई और कपकोट का एएनएम सेंटर बहा कर ले गई। कपकोट विधायक और एस.डी.एम.नुकसान का जायज़ा लेने पहुंचे ।
मौसम विभाग की 28 और 29 जून को ऑरेंज अलर्ट की भविष्यवाणी बागेश्वर जिले के कपकोट में सटीक साबित हुई। यहां मंगलवार रात से बुधवार सवेरे तक अत्यधिक 212 एम.एम.बारिश होने से सरयू नदी उफान पर चढ़ गई। नदी के तेज वेग में नदी किनारे बना एएनएम सेंटर बह गया। बारिश के पानी से पहाड़ों में भूस्खलन और जगह जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बागेश्वर से कपकोट को जोड़ने वाले मोटर मार्ग भी श्रतिग्रस्त हो गए। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया और एसडीएम पारितोष वर्मा ने तत्काल मौके का दौरा किया । एस.डी.एम.ने बताया कि क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की टीमों को हाई अलर्ट पर रखते हुए मौके पर भेज दिया गया है। टूटी सड़कों को खोलने के लिए दोनों तरफ से जेसीबी मशीन लगा दी गई है । उन्होंने कहा कि संपर्क मार्गों का रखरखाव करने वाले विभागों को निर्देशित कर सड़क खोलने के लिए कह दिया गया है । ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है । एसडीएम ने सभी खामियों को दूर कर स्थिति सामान्य करने की बात कही है । हादसे में भूस्खलन के कारण बाइक भी मलुवे के नीचे दब गई।

Also Read This

ब्रेकिंग: NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में प्रवेश दिलाने के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में देहरादून...

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

Related Posts