गजब: भाजपा नेता ने तमंचे की नोक पर महिला से करी मारपीट

लालकुआं। सत्तारूढ़ दल भाजपा के नेता फिर से विवादों में आए हैं। भाजपा नेता भूपेन्द्र पाठक ने घोडांनाला निवासी महिला के घर में घुसकर तमंचे कि नोक पर छेडछाड की कोशिश की गई, मामले की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप में भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता के मंडल मंत्री भूपेंद्र पाठक उर्फ ‘भाई जी’ ने तमंचे की नोक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ की है।

साथ ही शोर मचाने पर महिला के साथ मारपीट की गई, भारतीय जनता पार्टी बिन्दूखत्ता के मंडल मंत्री निवासी संजय नगर बिंदुखत्ता के खिलाफ पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार लगाई है, वहीं भाजपा पदाधिकारी धमकी देने के बाद से फरार है। भाजपा पदाधिकारी द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट की तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने बताया, बिन्दूखत्ता कि एक महिला ने देर रात एक तहरीर दी है, जिसके आधार पर भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts