पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

एक ही बस में सवार होकर डीएम और अधिकारी पहुंचे जनता दरबार

July 14, 2022
in पर्वतजन
एक ही बस में सवार होकर डीएम और अधिकारी पहुंचे जनता दरबार
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट-लक्ष्मण सिंह नेगी
प्रदेश में पहली बार किसी जिलाधिकारी की ओर से की गई यह पहल

पहल से सरकारी डीजल-पैट्रोल की खपत हुई कम, अधिकारी समय पर भी पहुंचे जनता दरबार
ऊखीमठ।
रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक अभिनव पहल की है। डीएम स्वयं और जिले के सभी अधिकारियों के साथ बस में बैठकर एक दूरस्थ गांव में लगे शिविर में प्रतिभाग करने पहुंचे। रुद्रप्रयाग मे किसी जिलाधिकारी की ओर से पहली बार ऐसी पहल की गई है। इससे पहले सभी अधिकारी अपने- अपने वाहनों से पहुंचते थे, जिससे सरकारी डीजल-पैट्रोल की खपत अधिक होती थी, लेकिन अब जिले में ऐसा नहीं होगा। जहां भी जनता की समस्याओं को सुनने के लिये शिविर लगेंगे, वहां सभी अधिकारी बस के जरिये ही सफर करेंगे।
जनता की समस्याओं को सुनने के लिये अक्सर प्रशासन की ओर से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इन जनता दरबारों में अक्सर देखा जाता है कि कई अधिकारी पहुंचते ही नहीं और जो अधिकारी पहुंचते भी हैं वह समय पर नहीं पहुंचते हैं। इस बीच सभी अधिकारी अपने वाहनों से पहुंचते हैं, जिससे वाहनों का जमावड़ा लग जाता है और सरकारी डीजल-पैट्रोल की भी अधिक खपत होती है, लेकिन रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नई पहल की है। जिलाधिकारी स्वयं भी और सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर जनता दरबार पहुंचे। एक ही बस में सभी अधिकारियों के सवार होने से जहां सरकारी डीजल-पैट्रोल की खपत कम हुई, वहीं सभी अधिकारी भी जनता की समस्याओं को सुनने के लिये पहुंचे। प्रदेश में यह पहल पहली बार हुई है।
वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दूरस्थ गांवों में शिविर लगाये जाते हैं, जिसमें सभी अधिकारी अपने वाहनों से पहुंचते हैं। इससे समय भी और खर्चा भी ज्यादा होता है। एक ही बस में सवार होने से विभागीय अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल भी होगा और सभी अधिकारी समय पर भी पहुंचेंगे। मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में आयोजित जनता दरबार में पहुंचने से पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जूनियर हाई स्कूल पाली फापज में पठन – पाठन का जायजा लिया तथा नौनिहालो के साथ मध्याह्न भोजन ग्रहण कर विद्यालय में और अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


Previous Post

अजब-गजब : शिक्षा विभाग ने किया मृतक शिक्षक का तबादला। वाह रे ब्यूरोक्रेसी

Next Post

गोर्खाली महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Next Post
गोर्खाली महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

गोर्खाली महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून में ऑटोमेटिक पार्किंग से मिलेगी जाम से राहत। तीन स्थानों पर 246 वाहनों की सुविधा तैयार
  • बड़ी खबर: उपभोक्ता आयोगों में खाली पदों से गहराया संकट। नवंबर से 11 जिलों में थम जाएगी न्याय प्रक्रिया
  • टीएचडीसीआईएल का HRD सेंटर बना ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’। SHRM इंडिया ने दी राष्ट्रीय स्तर की मान्यता
  • हादसा: देवीधर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार। चार लोग घायल
  • बड़ी खबर: दून की धड़कन ‘घंटाघर’ का हो रहा भव्य सौंदर्यीकरण..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!