बड़ी खबर: उत्तराखंड विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान जारी, सीएम धामी ने किया मतदान।

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को उत्तराखंड के 70 विधायक भी मतदान कर रहे हैं। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो गया। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में पोलिंग बूथ बनाया गया है, जहां सोमवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस बीच राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के लिए […]

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को उत्तराखंड के 70 विधायक भी मतदान कर रहे हैं। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो गया। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में पोलिंग बूथ बनाया गया है, जहां सोमवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

इस बीच राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एलएस चांगसन ने दून में मोर्चा संभाल लिया। रविवार को उन्होंने मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर सचिव विधानसभा एवं चुनाव के लिए नियुक्त एआरओ मुकेश सिंघल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड के सभी 70 विधायकों का कुल मत मूल्य 4480 है। यह वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर निर्धारित किया गया है, जिसके हिसाब यहां के एक विधायक का मत मूल्य 64 बन रहा है। एकल संक्रमणीय मत निर्वाचन प्रणाली से होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सांसद व विधायक भाग लेते हैं, जिनके मत का मूल्य वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर निर्धारित होता है।

राज्य के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि वर्ष 1971 में उत्तराखंड की जनसंख्या 4491239 थी। इस आधार पर यहां के एक विधायक का मत मूल्य 64 है। उन्होंने बताया कि सांसद के एक मत का मूल्य 700 है।इस हिसाब राज्य के आठों सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) के मत का मूल्य 5600 है। राज्य के सभी सांसदों व विधायकों के मत मूल्य को जोड़ें तो यह 10080 है।

70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 47 है। इस हिसाब से उसके विधायकों का मत मूल्य 3008 है। दो निर्दलीय व बसपा के दो विधायकों का मत मूल्य 256 है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 19 विधायकों का मत मूल्य 1216 है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts