बड़ी खबर: चार अवैध निर्माण कालोनियों को किया सील

  रिपोर्ट- मनीषा वर्मा हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी चार अवैध निर्माण कालोनियों को सील करने […]

 

रिपोर्ट- मनीषा वर्मा

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी चार अवैध निर्माण कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि प्रदीप व रेहान द्वारा आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, नेरश द्वारा हेतमपुर-बिहारीगढ मुख्य मार्ग, आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, मनोज व सुभाष द्वारा आन्नेकी हेतमपुर-बिहारीगढ मुख्य मार्ग, हेतमपुर रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, मनमोहन द्वारा राजलोक विहार न्यू सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी को अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता पंकज पाठक व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts