लव जिहाद: श्रीनगर से युवती को उठा ले गया युवक, चोरी की बाइक सहित मेरठ से गिरफ्तार।

 

‎श्रीनगर/गढ़वाल।लंबे समय से उत्तराखंड की बहू बेटियों को लव जिहाद के चक्कर में फंसाकर उनसे अनैतिक काम करवाने के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला श्रीनगर से सामने आया है।

मेरठ के रहने वाले मुजाहिद अली श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली युवती को चोरी की बाइक में भगाकर मेरठ ले गया था, जिस युवक की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। मेरठ निवासी इस युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को घर से भगाने के लिए बाइक चोरी करने का कारनामा कर डाला ।

युवक को भले ही उसकी गर्लफ्रेंड नहीं मिली लेकिन उसे जेल की हवा जरूर खानी पड़ रही है।दरअसल, श्रीनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया। युवक की गिरफ्तारी मेरठ से की गई।

घटनाक्रम के अनुसार, 13 जुलाई की रात श्रीकोट से एक युवती लापता हो गई थी।14 जुलाई को युवती की मां ने श्रीकोट पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच पुलिस को 13 जुलाई को एक बाइक चोरी होने की घटना का पता चला। मामले की छानबीन की गई, तो दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई मिलीं।

सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर गुमशुदा युवती और बाइक चोर युवक एक साथ मिले। इसके आधार पर ये साफ हो गया कि बाइक चुराने वाला ही युवती को लेकर भागा था ।

कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि बुधवार (20 जुलाई) शाम आरोपी युवक मुजाहिद अली (पुत्र शाहिद अली निवासी मेरठ, यूपी) को श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से बाइक भी बरामद कर ली गई है‌।

आरोपी मुजाहिद अली का कहना है कि उसने अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए बाइक चुराई थी।यहां से भागने के बाद वो मेरठ गया, फिर दिल्ली से मुरादनगर होते हुए वापस मेरठ आ गया। उसने बताया कि उसका मकसद बाइक चुराना नहीं था, वो बस लड़की को ले जाने के लिए उसने ये काम किया। पुलिस युवती से आगे की पड़ताल में जुटी है कि आखिर उसके साथ क्या हुआ। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस लव जिहाद के एंगल से भी तफ्तीश कर रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts