उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने घसियारी महिलाओं के साथ अभद्रता पर जताई नाराजगी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने चमोली जिले के हेलंग में गोचर पनघट की भूमि पर अपने पशुओं के लिए घास चारा लेने गई घसियारी महिलाओं के साथ सुरक्षाबलों द्वारा अभद्रता करने के मामले में एक आम सभा कर नाराजगी जताई ।  उच्च न्यायालय के बार सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने चमोली जिले के हेलंग में गोचर पनघट की भूमि पर अपने पशुओं के लिए घास चारा लेने गई घसियारी महिलाओं के साथ सुरक्षाबलों द्वारा अभद्रता करने के मामले में एक आम सभा कर नाराजगी जताई । 

उच्च न्यायालय के बार सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के अलावा यहां की भूमि में चिपको आंदोलन से जुड़े चंडीप्रसाद भट्ट, गौरा देवी, सुंदर लाल बहुगुणा समेत कई लोग है जो अपने हकों के लिए लड़ते हैं ।

सभागार में मौजूद दर्जनों अधिवक्ताओं ने इसका आरोप राजनेताओं, ब्यूरोक्रेसी, पुलिस, सुरक्षा बल और पूंजीपतियों पर लगाया । 

कहा कि राज्य में उद्योगपतियों को पनपाया जा रहा है । यहां के लोगों को उनके हक हकूल की लकड़ी, रेता बजरी और पत्थर से वंचित किया जा रहा है । 

वक्ताओं ने कहा की उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की ये पहल, लोगों के बुझे जज्बे को उभारने का काम करेगा । इस प्रदेश में पहले घसियारी आंदोलन भी हुआ था । 

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts