ब्रेकिंग: स्मैक के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार

ऋषिकेश। रायवाला थाना पुलिस ने तीन दोस्तों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया कि पुलिस एचपी पेट्रोल पंप के पास खांड गांव से हरिद्वार जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को […]

ऋषिकेश। रायवाला थाना पुलिस ने तीन दोस्तों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया कि पुलिस एचपी पेट्रोल पंप के पास खांड गांव से हरिद्वार जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को कार संख्या UKO7-AW-4939 में बैठे तीन लोग संदिग्ध लगे।
थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी के मुताबिक, जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे हड़बड़ा गए और कार को मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। तीनों ने कुछ सामान छिपाने का प्रयास किया लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस  ने उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद  करी है। तीनों आरोपियों के नाम देवेंद्र पोखरियाल (31वर्ष) उर्फ भट्टी, दीपक सिंह रावत (27वर्ष) उर्फ दीया और सुभांकित रावत (27वर्ष) उर्फ मन्नू है। यह सभी जो गढ़ी मयचक, श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले हैं।
बताते चलें कि सुभांकित रावत (27वर्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी भी है। इससे पूर्व भी भाजपा की युवा मोर्चा जिले की टीम में शामिल एक दूसरे युवक को महापौर की फेसबुक आईडी और वेरीफाइड पेज को हैक करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी के देहरादून की टीम में बैठे यह पदाधिकारी इस तरह के कारनामे करके भारतीय जनता पार्टी की साख को जिस तरह बट्टा लगा रहे हैं, इससे भाजपा के उच्च अधिकारी इन सभी मामले को संज्ञान कैसे लेते हैं यह देखने वाली बात है।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts