खबर का असर : रिश्वत मांगने वाला पटवारी निलंबित l कानूनगो को भी हटाया

रिश्वत मांगने के मामले में जिलाधिकारी ने लैंसडौन तहसील के पटवारी को निलंबित कर दिया और कानूनगो को भी स्थानांतरित कर दियाl लैंसडौन तहसील में कार्यरत पटवारी ने एक व्यापारी से मोबाइल के माध्यम से रिश्वत की मांग की थीl बातचीत का यह आडियो कुछ दिन पूर्व ही इंटरनेट मीडिया में काफी वायरल था, जिसके […]

रिश्वत मांगने के मामले में जिलाधिकारी ने लैंसडौन तहसील के पटवारी को निलंबित कर दिया और कानूनगो को भी स्थानांतरित कर दियाl

लैंसडौन तहसील में कार्यरत पटवारी ने एक व्यापारी से मोबाइल के माध्यम से रिश्वत की मांग की थीl बातचीत का यह आडियो कुछ दिन पूर्व ही इंटरनेट मीडिया में काफी वायरल था, जिसके बाद पर्वतजन ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया l इस मामले में कानूनगो ने भी व्यवसाई से पैसे देने की बात कही थी साथ ही पटवारी ने तो पूर्व मुख्यमंत्री को गधा तक कह दिया थाl

वायरल ऑडियो की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने इस पूरे प्रकरण की जांच उप जिलाधिकारी लैंसडौन को सौंपी थी। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने तहसील लैंसडौन की पटवारी कौडिया-4 वन्दना टम्टा को निलंबित कर दिया गया है।निलंबित पटवारी को जिलाधिकारी कार्यालय को संबद्व किया गया है। 

साथ ही कानूनगो रमेश सिंह रावत को प्रशासनिक आधार पर तहसील लैंसडौन से स्थानांतरण तहसील धुमाकोट किया गया है। 

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts