गुड न्यूज़ : ऊर्जा सुधार के लिए 2600 करोड़ का बजट, पढ़िए पूरी खबर

प्रदेश में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए राज्य द्वारा केंद्र को पेश किया गया प्रोजेक्ट बिना किसी कटौती के मंजूर हो गया हैl केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में नई बिजली लाइनों, सब स्टेशनों का निर्माण और बिजली लाइनों को अंडर ग्राउंड करने के लिए 2600 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। […]

प्रदेश में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए राज्य द्वारा केंद्र को पेश किया गया प्रोजेक्ट बिना किसी कटौती के मंजूर हो गया हैl

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में नई बिजली लाइनों, सब स्टेशनों का निर्माण और बिजली लाइनों को अंडर ग्राउंड करने के लिए 2600 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। आरडीएसएस योजना के तहत दिए जाने वाले इस बजट को केंद्र ने बिना किसी कटौती के हरी झंडी दी है l

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा बजट को मंजूरी मिलने से उत्तराखंड राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में काफी सुधार होगाl नहीं बिजली लाइनों का विस्तार होगा साथ ही स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगेl

ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि नई दिल्ली में रीजनल पावर कमेटी की बैठक में पेश किए गए राज्य के प्रोजेक्ट को बिना किसी कटौती के मंजूरी दी गई है। इस योजना में बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के लिए एबी केबिल बिछाई जाएंगी। लो वोल्टेज वाले 33 केवी, 11 केवी की लाइनों और ट्रांस ऐप पर पढ़े की क्षमता बढ़ाई जाएंगी। नई बिजली लाइनों का विस्तार होगा।

सुंदरम ने बताया कि बिजली सप्लाई सिस्टम को मजबूत करने के लिए देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, हल्द्वानी, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में सब स्टेशनों की भी क्षमता बढ़ाई जाएगी। हल्द्वानी शहर में बिजली लाइनों को भी अंडर ग्राउंड किया जाएगा। 

सुंदरम ने बताया कि आरडीएसएस योजना को लेकर राज्य की ओर से उठाए गए कदमों से केंद्र पूरी तरह संतुष्ट है।

सचिव ऊर्जा, आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा, आरडीएसएस योजना में केंद्र सरकार उत्तराखंड की प्रगति से पूरी तरह संतुष्ट है। राज्य के बजट में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई। न ही बजट रोका गया। अब पूरा फोकस इस योजना को तेजी के साथ पूरा करने और इसके जरिए पावर सप्लाई सिस्टम को सुधारने पर रहेगा।

स्मार्ट मीटर लगेंगे

आरडीएसएस योजना में एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर सिस्टम के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 16 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगेंगे। इसके लिए केंद्र के स्तर से 22 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी। शेष बजट स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी को अपने स्तर पर खर्च करना होगा। मीटर लगाने ऐप पर 1 बिलिंग सिस्टम विकसित करने के साथ ह मोबाइल एप भी विकसित करना होगा।

Also Read This

एक्शन: 535 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती के मामलों में वांछित दो आरोपी भी गिरफ्तार, 2026 में 37 नशा तस्कर पकड़ेमोरी/उत्तरकाशी, 19 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी त्योहारी सीजन...

बड़ी खबर :देहरादून में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज। डीएम ने अधिकारियों को दिए ये अहम् निर्देश

Uttarakhand Election 2027: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन...

Related Posts