बड़ी खबर : पेपर लीक मामले में CBI ने 7 राज्यों में मारे छापे

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक  होने के दो मामलों में सीबीआई ने मंगलवार को उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में छापेमारी की lइस दौरान सीबीआई ने लगभग 50 स्थानों पर दबिश दीl सीबीआई ने तलाशी के दौरान विभिन्न दस्तावेज भी बरामद किए गए। साथ ही दबिश के दौरान कई आरोपियों से सीबीआई ने […]

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक  होने के दो मामलों में सीबीआई ने मंगलवार को उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में छापेमारी की lइस दौरान सीबीआई ने लगभग 50 स्थानों पर दबिश दीl सीबीआई ने तलाशी के दौरान विभिन्न दस्तावेज भी बरामद किए गए।

साथ ही दबिश के दौरान कई आरोपियों से सीबीआई ने पूछताछ की गई है।

सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में दबिश दी। वहीं बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी छापे मारे हैं। 

 इस मामले में अब तक 181 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से कई जमानत पर हैं। 

बिहार में नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, पटना, नवादा, उत्तराखंड में हरिद्वार, देहरादून, उत्तर प्रदेश में जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, लखनऊ, अंबेडकर, पंजाब में पठानकोट, हरियाणा में रेवाड़ी जिला और दिल्ली में दबिश दी। 

Also Read This

बड़ी खबर: भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तयउत्तरकाशी। 20 अक्तूबर; नीरज उत्तराखंडी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी...

बड़ी खबर: देहरादून में फर्जी पत्रकार बनकर ब्लैकमेलिंग का आरोप । 5 लाख मांगे और ₹50 हजार वसूले; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में न्यूज प्लेटफॉर्म के नाम पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया...

Related Posts