बड़ी खबर : सीएम के इस करीबी मंत्री को प्रीतम सिंह ने बताया सड़क छाप गुंडा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी कैबिनेट मंत्री की तुलना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सड़क छाप गुंडा बता दियाl

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर हमला बोला है।प्रीतम सिंह ने गणेश जोशी की तुलना सड़कछाप गुंडे से कर डाली है।

बीजेपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन में दिए शहादत संबंधी भाषण पर पूछे सवाल पर एक विवादित बयान देते हुए कहा कि”शहादत पर गांधी परिवार का एकाधिकार नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या शहादत नहीं बल्कि हादसा थी।”

गणेश जोशी के इस बयान पर काउंटर करते हुए प्रीतम बोले कि “गणेश जोशी राज्य सरकार में मंत्री जरूर हैं लेकिन उन्होंने जो कहा है उससे ऐसा लगता है कि मंत्री नहीं मानो कोई सड़कछाप गुंडा बोल रहा हो।”

प्रीतम सिंह ने कहा कि “जब सारी दुनिया इंदिरा और राजीव की शहादत को मानती है, तब गणेश जोशी का ऐसा बयान उनका बौद्धिक स्तर दिखाता है और मंत्री नहीं बल्कि ऐसा लगता है कि ये बयान किसी सड़कछाप गुंडे ने दिया है।”

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts