हादसा : सड़क पर पलटी मैक्स, दो की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हो गएl

उत्तराखंड के कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पांच लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। बैरुखाल बैंड के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई।

शाम होने के कारण घटना का पता देर रात चला। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

घायल:

  • राहुल(30) पुत्र लाल बहादुर, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
  • रोहित (24) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
  • नितिन(25) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।

मृतक:

  • सत्यप्रकाश(46) पुत्र हीरा लाल। निवासी ग्राम कंदरयी रिखणीखाल।
  • रमेश चंद्र (52) पुत्र रति राम। निवासी ग्राम आम डंडा पल्ला रिखणीखाल।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts