ब्रेकिंग : 10 फरवरी नहीं इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, जानिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव

उत्तराखंड प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पहले 10 फरवरी को होने वाली थी,जो अब 15 फरवरी को होगी l यह कैबिनेट बैठक 15 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में होगी। कैबिनेट बैठक के टलने की वजह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अंतिम रिपोर्ट में देरी और प्रभारी मंत्रियों की व्यस्तता माना जा रहा हैl […]

उत्तराखंड प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पहले 10 फरवरी को होने वाली थी,जो अब 15 फरवरी को होगी l

यह कैबिनेट बैठक 15 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में होगी।

कैबिनेट बैठक के टलने की वजह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अंतिम रिपोर्ट में देरी और प्रभारी मंत्रियों की व्यस्तता माना जा रहा हैl

 माना जा रहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अंतिम रिपोर्ट से सरकार जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास पैकेज तय करेगीl इस रिपोर्ट में अभी और समय लगेगा जिसके चलते बैठक को टाला गया हैl

यह हो सकते हैं महत्वपूर्ण प्रस्ताव:

  • जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के विस्थापन और पुनर्वास पैकेज पर निर्णय होना 
  • नकल रोकने का अध्यादेश भी लाया जाएगा
  • राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति की रिपोर्ट पर भी कैबिनेट निर्णय लेगी। 
  • जमीन के सर्किल रेट के प्रस्ताव पर भी मुहर लगेगी। 
  • नई पर्यटन नीति समेत कई अन्य प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा होनी है।

Also Read This

बड़ी खबर : थराली नगर पंचायत को मिले तीन मनोनीत सभासद। संगठन और छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं तीनों चेहरे

चमोली / गिरीश चंदोलाथराली। उत्तराखंड सरकार ने नगर पंचायत थराली के लिए तीन सभासदों का मनोनयन किया है। सरकार की ओर से भाजपा के...

एक्शन: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेशों से कई अवैध निर्माण सील

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।एमडीडीए उपाध्यक्ष...

Related Posts