गुड न्यूज़ : छठी से 12वीं कक्षा तक छात्रों को मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से बारहवीं तक हर महीने छात्र छात्राओं को ₹600 से लेकर ₹3000 तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस पर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। सरकार छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने और ड्राॅप आउट को कम करने के लिए छात्रवृत्ति योजना लाने जा […]

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से बारहवीं तक हर महीने छात्र छात्राओं को ₹600 से लेकर ₹3000 तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस पर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। सरकार छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने और ड्राॅप आउट को कम करने के लिए छात्रवृत्ति योजना लाने जा रही है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कक्षा 6 और 8 वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी। इसके आधार पर उनका चयन किया जाएगा। जबकि 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। 10 वीं और 12 वीं में हर ब्लॉक के परीक्षा में शामिल हुए श्रेष्ठ 10 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक कक्षा छह के छात्र-छात्राओं को 600, 7 वीं के छात्रों को 700, 8 वीं के छात्रों को 800, 9 वीं के छात्रों को 900, 10 वीं के छात्रों को 2000, 11 वीं के छात्रों को 2500 और 12 वीं के मेरिट के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को हर महीने 3000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। 12 वीं के छात्र-छात्राओं को जो छात्रवृत्ति दी जाएगी वे तीन साल तक के लिए मिलेगी।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

Related Posts