दर्दनाक हादसा : यहां आग का गोला बना पटाखों का गोदाम,4 की जलकर मौत

हरिद्वार- रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे के गोदाम के आग लगने से चार लोगों की आग में जलकर मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल बताए जा रहे है।  सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई। रुड़की के मेन बाजार […]

हरिद्वार- रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे के गोदाम के आग लगने से चार लोगों की आग में जलकर मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल बताए जा रहे है। 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई।

रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे का गोदाम है। आज दोपहर को अचानक पटाखे के गोदाम में आग लग गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय गोदाम में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। 

आग लगते ही गोदाम से पटाखों की भयंकर आवाज आने लगी और पूरा गोदाम आग के गोले में तब्दील हो गया। 

गोदाम से धुआं उठता देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गोदाम में घुसने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई अंदर भी नहीं जा सका।

इस हादसे में मौके पर ही आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। 

आबादी के बीच में पटाखों का गोदाम बनाने के लिए गोदाम मालिक के पास एनओसी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। 

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

Related Posts