बड़ी खबर : सीएम बनने को लेकर त्रिवेंद्र का बड़ा बयान, पढ़िए

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के पूर्व सी.एम.त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल पहुंचकर नकल विरोधी कानून पर कहा कि परीक्षार्थियों की मांग के अनुसार सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में नकलचियों पर कार्यवाही संबंधी मांग पर सरकार ने कानून में बदलाव किये हैं। उन्होंने कहा कि कानून में नकल करा रहे लोगों के लिए भी प्रावधान किए […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के पूर्व सी.एम.त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल पहुंचकर नकल विरोधी कानून पर कहा कि परीक्षार्थियों की मांग के अनुसार सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में नकलचियों पर कार्यवाही संबंधी मांग पर सरकार ने कानून में बदलाव किये हैं। उन्होंने कहा कि कानून में नकल करा रहे लोगों के लिए भी प्रावधान किए गए होंगे। भ्रष्टाचार विरोधी कानून पर बोलते हुए त्रिवेंद्र ने कहा कि सब भ्रष्टाचार के लिए कहते तो हैं, लेकिन सरकार जीरो टॉलरेंस पर विश्वास करती है, उन्होंने कहा की जो घूस ले रहा है उसका प्रमाणों के साथ नाम लेना चाहिए और जो घूस दे रहा है वो भी अपराधी है। राज्य में सी.एम.बदलने की अफवाहों पर त्रिवेंद्र ने कहा कि वो तो सी.एम.नहीं बनने वाले हैं और ये चर्चाएं ऐसे ही चलती रहेंगी। 

       भवाली और कैंची धाम के दर्शन कर नैनीताल में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विधायक सरिता आर्या और भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र ने कहा कि भाजपा बूथ स्तर से मज़बूत है और इस बार फिर से पार्टी लोकसभा की पांचों सीटें जीतेगी। अपने चुनाव लड़ने के सवाल पर त्रिवेंद्र ने कहा कि इसका निर्णय पार्टी करती है और तभी स्थान भी तय होगा। विधानसभा में विपक्ष की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष, सत्र के दौरान 5 दिन भी रुकता नहीं है, सत्र बिजनेस को देखते हुए बढ़ाया जा सकता है। 

Also Read This

बड़ी खबर: भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तयउत्तरकाशी। 20 अक्तूबर; नीरज उत्तराखंडी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी...

बड़ी खबर: देहरादून में फर्जी पत्रकार बनकर ब्लैकमेलिंग का आरोप । 5 लाख मांगे और ₹50 हजार वसूले; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में न्यूज प्लेटफॉर्म के नाम पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया...

Related Posts