बड़ी खबर: चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को मिलेगा बेहतरीन नेटवर्क, सरकार बनाएगी वाइफाई जॉन

उत्तराखंड सरकार चार धाम यात्रा को लेकर लगातार अच्छे प्रयास करने की कोशिश में जुटी हुई है, सरकार की कोशिश तीर्थयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा पहुंचाने की है। अब चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी। सर्वर पर अधिक भार होने की वजह से मोबाइल का नेटवर्क नहीं अटकेगा। यात्री आसानी से […]

उत्तराखंड सरकार चार धाम यात्रा को लेकर लगातार अच्छे प्रयास करने की कोशिश में जुटी हुई है, सरकार की कोशिश तीर्थयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा पहुंचाने की है।

अब चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी। सर्वर पर अधिक भार होने की वजह से मोबाइल का नेटवर्क नहीं अटकेगा। यात्री आसानी से चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

चारधाम यात्रा के दौरान मौसम की एक बड़ी चुनौती रहती है। जून माह के बाद सरकार मौसम के हिसाब से तीर्थयात्रा को आगे बढ़ाती है। कई बार मौसम बहुत खराब होने पर यात्रा रोकनी पड़ती है। इस बार मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का हर अपडेट मोबाइल पर मिलेगा।

दरअसल, चारों धामों में अभी तक सभी दूरसंचार कंपनियों के सिग्नल पूरे नहीं आते। किसी की कहीं ज्यादा कनेक्टिविटी होती है तो किसी के सिग्नल बहुत कम होते हैं। कई कंपनियों की कनेक्टिविटी तो बिल्कुल भी नहीं है। इस वजह से तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी होती है।

सरकार ने इस बार तीर्थयात्रियों को इंटरनेट से जोड़े रखने के लिए वाईफाई जोन बनाने की तैयारी की है। इसका प्रस्ताव भी निजी कंपनियों से मांगा गया है। कंपनी को धामों तक लीज लाइन पहुंचानी होगी और वाईफाई जोन बनाने होंगे। 

Also Read This

मौसम अपडेट : दून समेत इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ने का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों...

हादसा : तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा,हुई मौत 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगवाड़ा मंडी...

Related Posts