खबर का असर: महिला सुरक्षा गार्ड को दिया टीडीएस ने आश्वासन,जल्द वापस होगा भ्रष्टाचार के रूप में लिया पैसा

रिपोर्ट कार्तिक उपाध्याय नैनीताल आउटसोर्सिंग कंपनी टीडीएस के भ्रष्टाचार के कारनामे लगातार पर्वतजन प्रकाशित कर रहा है,पूर्व में नर्सिंग ऑफिसर द्वारा नौकरी के बदले लिया पैसा पर्वतजन की खबर के बाद वापस दे दिया गया था । पुनः पर्वतजन को नैनीताल बीडी पांडे नर्सिंग कॉलेज में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड से भी नौकरी के बदले […]

रिपोर्ट कार्तिक उपाध्याय नैनीताल

आउटसोर्सिंग कंपनी टीडीएस के भ्रष्टाचार के कारनामे लगातार पर्वतजन प्रकाशित कर रहा है,पूर्व में नर्सिंग ऑफिसर द्वारा नौकरी के बदले लिया पैसा पर्वतजन की खबर के बाद वापस दे दिया गया था ।

पुनः पर्वतजन को नैनीताल बीडी पांडे नर्सिंग कॉलेज में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड से भी नौकरी के बदले पैसा लेने की खबर मिली,जिसे पर्वतजन ने प्रमुखता से छापा एवं टीडीएस के उच्च अधिकारियों से बात करी।

पर्वतजन की खबर का असर हुआ टीडीएस के अधिकारी नैनीताल बीडी पांडे नर्सिंग कॉलेज पहुंचे और महिला सुरक्षा गार्ड से मुलाकात कर आश्वस्त किया है कि उनकी सैलरी के साथ भ्रष्टाचार के रूप में दिया यह पैसा वापस कर दिया जाएगा ।

दुर्भाग्य है कि जहां एक तरफ राज्य में स्थाई नौकरी रिक्त पदों के होने के बाद भी सरकार नहीं दे पा रही है,वही बाहर से आयी आउटसोर्सिंग कंपनियां पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और अस्थाई नौकरी के लिए भी हजारों रुपए राज्य के बेरोजगार युवाओं से लेकर लूट रही हैं।

पर्वतजन आप सभी से अनुरोध करता है यदि किसी ने भी नौकरी के बदले उक्त कंपनी को किसी भी तरह से पैसा दिया है उसकी जानकारी हमारे मोबाइल नंबर 9412056112,9258656798पर उपलब्ध कराएं

पर्वतजन पूरा प्रयास करेगा आपका पैसा आपको वापस मिले और उक्त कंपनी खिलाफ कार्यवाही हो।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts