हादसा: मकान गिरने से मलबे में दबे 7 मजदूर , रेस्क्यु जारी

जोशीमठ  रिपोर्ट:गिरीश चंदोला  उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पूरे उत्तराखंड में कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारी बारिश के चलते कई घर भरभरा कर गिर गए तो कई घर गिरने की कगार पर खड़े हैं। नदियों के किनारे बने कई निर्माण ध्वस्त […]

जोशीमठ 

रिपोर्ट:गिरीश चंदोला 

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पूरे उत्तराखंड में कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

भारी बारिश के चलते कई घर भरभरा कर गिर गए तो कई घर गिरने की कगार पर खड़े हैं। नदियों के किनारे बने कई निर्माण ध्वस्त हो गए हैं।

एक और दुखद हादसे की खबर जोशीमठ से सामने आ रही है।चमोली के जोशीमठ के हेलंग में चल रहे एक क्रेशर प्लांट के पास एक मकान भड़भरा कर गिर गया,जिसमें 7 मजदूर दब गए हैं।

7 में से 3 मजदूरों को रैस्क्यू किया गया,  2 महिला एक पुरुष को एंबुलेंस से जोशीमठ अस्पताल भिजवाया गया है। 

अभी कुछ मजदूरों की मलवे में दबे होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।जिन्हें एसडीआरएफ के माध्यम से निकलने की कोशिश की जा रही है।

Also Read This

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

उपलब्धि : पहाड़ से निकला उड़ने वाली कार का सपना।उत्तराखंड की प्रतिभा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून।08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी पहाड़ के होनहार इनोवेटर रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कम संसाधनों में उड़ने...

Related Posts