बिग ब्रेकिंग: कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर प्रदेश में एडवाइजरी जारी। जिलों में निगरानी के निर्देश

कई देशों में तेजी से फैल रहा कोविड- 19 के नए वेरिएंट JN.1 (BA.2.86.1.1) को लेकर डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों के लिए अलर्ट जारी किया है,जिसके तहत भारत सरकार ने भी 18 दिसंबर को सावधानी बरतने के लिए सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी। पर्वतजन ने सुबह भी कोरोना के नए वेरिएंट […]

कई देशों में तेजी से फैल रहा कोविड- 19 के नए वेरिएंट JN.1 (BA.2.86.1.1) को लेकर डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों के लिए अलर्ट जारी किया है,जिसके तहत भारत सरकार ने भी 18 दिसंबर को सावधानी बरतने के लिए सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी।

पर्वतजन ने सुबह भी कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रमुखता से खबर छापी थी और बताया था कि आज कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रदेश में एडवाइजरी जारी हो सकती है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के इस नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के तहत जिला स्तर पर कोविड- 19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए है।

वही, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भारत सरकार ने 18 दिसंबर की गाइडलाइन जारी किया था। जिसके क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी गाइडलाइन जारी कर दिए है। हालांकि, उत्तराखंड राज्य में कोरोना के इस नए वेरिएंट का कोई भी मामला सामने नही आया है। साथ ही नवंबर महीने से कोविड का एक भी मामला सामने नही आया है। 

 भारत सरकार ने सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है। जिसके चलते जिलाधिकारियों और सीएमओ को अपने अपने स्तर पर सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है। साथ ही टेस्टिंग और जन जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा गया है।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , महिला समेत 4 गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने कथित देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन...

बड़ी खबर: सरकारी कर्मचारियों के नए नियम लागू, संपत्ति से लेकर बीमा एजेंट तक जानें क्या बदला!

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण और संपत्ति से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य...

Related Posts