नैनीताल के इस क्षेत्र में घर घर घूमा गुलदार। कुत्ते को बनाया शिकार। देखिये वीडियो…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में गुलदार के घर घर घूमने का एक सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। ये गुलदार कुत्तों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। नैनीताल के मल्लीताल स्थित धूप कोठी क्षेत्र के एक घर में गुलदार की चहलकदमी का […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में गुलदार के घर घर घूमने का एक सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। ये गुलदार कुत्तों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित धूप कोठी क्षेत्र के एक घर में गुलदार की चहलकदमी का वीडियो कैद हुआ है। यहां गुलदार बेखौफ होकर पहले लिंटर में मंडराता है और फिर सीढ़ियों के रास्ते घरों से होते हुए आगे निकलता दिख रहा है। ये गुलदार मार्शल कॉटेज के एक रिहायशी क्षेत्र में मकान के आंगन में खेल रहे पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डालता है। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अब क्षेत्र में हल्ला गुल्ला कर गुलदार को भगा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को अविलम्ब पकड़ने की मांग की है। नैनीताल के कई हिस्सों में गुलदारों ने यही हाल कर रखा है। विभाग शाम को अंधेरा होते ही पटाखे फोड़कर गुलदार को जंगल की तरफ खदेड़ रहा है।

गुलदार के घर घर घूमने का एक सी.सी.टी.वी.फुटेज

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज: उपनल और आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि की रिकवरी पर रोक। सरकार को दिए अहम निर्देश

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी विभागों में उपनल (UPNL) और अन्य आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत...

अजब-गजब(वीडियो): डेढ़ साल से नहीं बाटी डाक। पोस्टमैन के कमरे से मिली आमजन के महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरी चार बोरियां

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड के तुंगेश्वर क्षेत्र से डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

Related Posts