लालकुआं ब्रेकिंग : शहर की कानून व्यवस्था रामभरोसे। युवक पर जानलेवा हमला,हालत नाजुक

रिर्पोट: मुकेश कुमार  लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं रूकने का ही ले रही है चारों तरफ आपराध चरम पर है। शहर मे कानून व्यवस्था राम भरोसे चल रही है, ताजा मामला सेंचुरी पेपर मिल की 25 एकड़ कॉलोनी का है जहां दो पक्षों में हुवे खूनी संघर्ष में दो युवकों पर जानलेवा हमला किया […]

रिर्पोट: मुकेश कुमार 

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं रूकने का ही ले रही है चारों तरफ आपराध चरम पर है।

शहर मे कानून व्यवस्था राम भरोसे चल रही है, ताजा मामला सेंचुरी पेपर मिल की 25 एकड़ कॉलोनी का है जहां दो पक्षों में हुवे खूनी संघर्ष में दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे हल्द्वानी से बरेली के राम मूर्ति अस्पताल को रेफर किया गया है।

              बताते चले कि, कोतवाली क्षेत्र के 25 एकड़ वर्कर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच बुधवार की प्रातः लगभग 11 बजे खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें कुछ युवकों ने विशाल शर्मा और लक्ष्मण चौहान पर जानलेवा हमला कर दिया।

उक्त हमले में दोनों युवक लहूलुहान होकर कॉलोनी में गिर पड़े, तो अफरा तफरी मच गई, इसी दौरान कॉलोनी वाले पहले दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर आए, जहां से उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया, इसके बाद चोटिल युवकों को परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां विशाल शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने हायर सेंटर को रेफर कर दिया।

विशाल को नाजुक स्थिति में वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस के माध्यम से राम मूर्ति ले जाया जा रहा है, शाम 8 बजे तक भी युवक को होश नहीं आया था।

 

घायल विशाल शर्मा की मां विमला देवी ने कोतवाली में ताहिर देते हुए कहा है कि विशाल अपने घर से झोपड़ पट्टी 25 एकड़ लालकुआँ में अपनी बुआ से मिलने गया था।

इस बीच झोपड़ पट्टी 4 न0 ट्यूबैल के पास मौजूद लवकुश, राजकुमार और आकाश कुशवाहा निवासी 25 एकड़ कालोनी लालकुआँ द्वारा मिलकर उसके बेटे को किसी भारी भरम चीज से मारा व जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज भी की, इसके बाद से उसका पुत्र बेहोश है जिसे हायर सेंटर उपचार के लिए ले जाया जा रहा है।

महिला का कहना है कि आरोपी आये दिन कॉलोनी में ग्रुप बनाकर बैठते है तथा लोगो के साथ लड़ाई झगड़ा करते रहते है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इधर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है तथा गुंडई करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

पता चला है कि इससे पूर्व गत रात्रि भी उक्त आरोपियों ने वार्ड नंबर 1 निवासी किशोर की भी बेरहमी से पिटाई लगाई है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts